Latest News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को बड़ी राहत देने का किया ऐलान,पूर्व सैनिकों को अब समूह ख के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया


इसके लिए उप्र लोक सेवा  अधिनियम-1993 की धारा में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बदलाव के लिए अनुमति दे दी है।

रिपोर्ट  - à¤…जय सिन्हा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को बड़ी राहत देने का किया ऐलान। पूर्व सैनिकों को अब समूह ख के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उप्र लोक सेवा  अधिनियम-1993 की धारा में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बदलाव के लिए अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-'ख' के पदों पर 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य किए जाने हेतु उ.प्र. लोक सेवा अधिनियम -1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्यवाही के लिए अनुमति प्रदान की है। 1999 से सरकारी नौकरियों में समूह ग व समूह घ के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिजआरक्षण की व्यवस्था है लेकिन समूह ख के पदों के लिए यह सुविधा नहीं थी। अब समूह  ख के पदों पर इसे लागू करने के लिए कार्मिक विभाग अधिनियम में बदलाव के लिए मसौदा तैयार करेगा इसे कैबिनेट से पास कराया जाएगा

Related Post