Latest News

नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरने से चालक की मौत सात घायल


नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर रविवार की सुबह जाखणी गांव के दूनाबगड नामक तोक में एक बोलेरो वाहन संख्या यूके-07टीए-5446 अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 11 अक्टूबर,2020, नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर रविवार की सुबह जाखणी गांव के दूनाबगड नामक तोक में एक बोलेरो वाहन संख्या यूके-07टीए-5446 अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह वाहन देहरादून से घाट की ओर आ रहा था। वाहन में चालक सहित 8 लोग सवार थे। आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में लुणतरा निवासी वाहन चालक प्रकाश सिंह पुत्र भवान सिंह उम्र 29 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य सात घायल हुए है। घायलों में लुणतरा निवासी देवासिंह पुत्र पदमसिंह उम्र 65 वर्ष, हर्षवर्धन सिंह पुत्र जयकृत सिंह तथा ग्राम ल्वाणी निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र गब्बर सिंह उम्र 35 वर्ष, महेन्द्र सिंह पुत्र दिवान सिंह उम्र 40 वर्ष, रीना देवी पत्नी महेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, प्रिंसी पुत्री महेन्द्र सिंह उम्र 12 वर्ष, हंसिका पुत्री महेन्द्र सिंह उम्र 14 वर्ष शामिल है। पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घाट पहुॅचाया गया। सीएचसी घाट में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को श्रीनगर के रेफर किया गया है।

Related Post