Latest News

और सख्त होगी सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा ब्यवस्था


जान से मारने की लगातार मिल रही धमकियों के कारण बदलेगी सुरक्षा फ्लीट| यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया गया है|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

लखनऊ, जान से मारने की लगातार मिल रही धमकियों के कारण बदलेगी सुरक्षा फ्लीट| यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया गया है| यूपी कैबिनेट ने तय किया है कि मुुख्यमंत्री योगी सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जाए| इसके तहत सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान उनकी फ्लीट और ज्यादा सुरक्षित होगी और कोई भी इसे भेद नहीं पाएगा| सरकारी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा अनुमोदित ग्रीन बुक (संशोधित संस्करण 2017) के निर्देशों के क्रम में उनकी सुरक्षा फ्लीट की संरचना तय की हुई है| कैबिनेट ने इस वर्तमान संरचना क्रम में परिवर्तन करने का फैसला किया है| मुख्यमंत्री की सुरक्षा का आडिट किए जाने पर इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी| मुख्यमंत्री को आतंकी खतरे की आशंका को देखते हुए उनकी सुरक्षा की समय-समय पर समीक्षा की जाती रही है| इससे पहले पिछले दिनों लोक भवन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के शीशे बुलेट प्रूफ करने का फैसला लिया गया था| यह सुरक्षा प्लान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सुझाव पर तैयार किया गया था| इसी तरह गोरखनाथ मंदिर स्थित उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था भी और पुख्ता की गई है| वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं साथ ही बैरियर भी बढ़ाए गए हैं| इससे मंदिर और परिसर में स्थित योगी आदित्यनाथ के आवास की सुरक्षा और पुख्ता हो गई है|

Related Post