Latest News

बुलंदशहर की नाबालिग लड़की को, प्रेमजाल में फंसाकर अगवा कर अलीगढ़ के युवक को बेच दिया


बुलंदशहर की नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर अलीगढ़ में बेचा,किया गैंगरेप,एक माह पहले अपह़त हुई थी लड़की,पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

बुलंदशहर के भूड़ क्षेत्र से अगवा हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है।पीड़िता की मानें तो उसे प्रेमजाल में फंसाकर अगवा कर अलीगढ़ के युवक को बेच दिया गया। वहां चार युवकों ने उसके साथ कई दिन तक गैंगरेप किया।नगर पुलिस ने चार आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 सितंबर को भूड क्षेत्र से 16वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की खोजबीन के दौरान पता चला कि दूसरे पक्ष का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।नगर पुलिस ने दबिश एक लड़की को अगवा करने के आरोपी युवक अबुल को दबोच लिया। अबुल की निशानदेही पर अलीगढ़ से लड़की को बरामद कर लिया गया।बताया जाता है कि पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे आरोपी अबुल ने प्रेमजाल में फंसाकर अगवा किया और फिर अलीगढ़ के खुर्रम नाम के युवक को बेच दिया। आरोपी खुर्रम ने अलीगढ़ के जहानाबाद क्षेत्र में उसे रखकर अपने दोस्तों के साथ गैंगरेप किया।पुलिस ने बताया कि चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Post