Latest News

केदारनाथ हेलीपैड पर उड़ान भरते समय एक हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ


केदारनाथ 23 सितंबर। आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब केदारनाथ हेलीपैड पर एक हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद वहां हडकंप मच गया। हैलीकाप्टर में एक पायलट और छह तीर्थयात्री सवार थे। सभी यात्री और पायलट सुरक्षित हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

केदारनाथ 23 सितंबर। आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब केदारनाथ हेलीपैड पर एक हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद वहां हडकंप मच गया। हैलीकाप्टर में एक पायलट और छह तीर्थयात्री सवार थे। सभी यात्री और पायलट सुरक्षित हैं।      इस हैलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीर्थयात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। परंतु हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान पहुंचा है। यह हैलीकॉटर यूटी एयर हेली कंपनी का था। केदारनाथ से छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी के लिए उडान भर ही रहा था कि अचानक हैलीकॉप्टर संतुलन खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।      गढवाल मंडल के आयुक्त ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें उनके घर वापस भेज दिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।  उत्तराखंड में 2010 से लेकर अब तक नौ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। जिनमें से सात हैलीकाप्टर केदारनाथ में ही दुर्घटनाग्रस्त हुए है। उत्तराखंड में हुई नौ हैलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है। इन दुर्घटनाओं में सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर भी शामिल है। जो केदारनाथ आपदा के राहत बचाव कार्य में लगा हुआ था। 

Related Post