Latest News

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रतिनिधिमंडल को आज गढ़वाल मंडल में परिषद विस्तार के लिए पदाधिकारियों का तिलक लगाकर गाड़ी को झण्डा दिखाकर रवाना किया।


अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनोज गौतम ने प्रदेश संयोजक पंडित बालकृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रतिनिधिमंडल को आज गढ़वाल मंडल में परिषद विस्तार के लिए पदाधिकारियों का तिलक लगाकर गाड़ी को झण्डा दिखाकर रवाना किया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार आज दिनांक 12 अक्टूबर को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनोज गौतम ने प्रदेश संयोजक पंडित बालकृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रतिनिधिमंडल को आज गढ़वाल मंडल में परिषद विस्तार के लिए पदाधिकारियों का तिलक लगाकर गाड़ी को झण्डा दिखाकर रवाना किया। जिसमें प्रमुख रूप से हरिद्वार के जिलाध्यक्ष पंडित विपिन कुमार शर्मा, महामंत्री पंडित विकास शर्मा एवं गढ़वाल मंडल के संयोजक पंडित प्रदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंडित युगल किशोर पाठक प्रमुख रूप से यात्रा में शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनोज गौतम के अनुसार यह प्रतिनिधिमंडल गढ़वाल मंडल की यात्रा करते हुए प्रत्येक जिले में ब्राह्मण बंधुओं से संपर्क करते हुए परिषद की कार्यशैली को बताते हुए परिषद से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। प्रदेश संयोजक पण्डित बालकृष्ण शास्त्री ने बताया कि गढ़वाल मंडल में इकाइयों के गठन के बाद शीघ्र ही कुमाऊँ मण्डल के सभी जिलों की इकाइयों का गठन किया जायेगा।

Related Post