Latest News

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए कुल खातों में आधे से अधिक संख्या महिलाओं की है।


प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए कुल खातों में आधे से अधिक संख्या महिलाओं की: वित्त मंत्रालय

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए कुल खातों में आधे से अधिक संख्या महिलाओं की है।एक आरटीआई के जवाब में वित्त मंत्रालय ने बताया कि जनधन योजना में महिला खातों की संख्या 55 फीसदी है।55 फीसदी खाते महिलाओं ने खोले योजना के तहत योजना के तहत 9 सितंबर, 2020 तक 40.63 करोड़ खाते खोले गए हैं, जिसमें से 22.44 करोड़ खाते महिलाओं के और 18.19 करोड़ पुरुषों के हैं।चालू वित्तवर्ष में सितंबर तक इन खातों में कुल जमा राशि 8.5 फीसदी बढ़कर 1.30 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। हालांकि, मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि इसमें से कितनी राशि महिलाओं के खाते में जमा है। 3.01 करोड़ खाते ऐसे हैं, जिसमें शून्य बैलेंस रहा।सरकारी वेबसाइट पर 7 अक्तूबर तक के आंकड़े के मुताबिक, कुल खातों की संख्या बढ़कर 40.98 करोड़ पहुंच गई है।इसमें से सरकारी बैंकों में ही 32.48 करोड़ खाते हैं।क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भी 7.24 करोड़ खाते खोले गए हैं, जबकि निजी बैंकों ने महज 1.27 करोड़ खाते खोले।

Related Post