Latest News

02 नवंबर से प्रदेश भर में विद्यालय खुलने प्रस्तावित


आगामी 02 नवंबर से प्रदेश भर में विद्यालय खुलने प्रस्तावित हैं। जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी चित्रानंद काला ने शिक्षण संस्थान खोले जाने को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रूद्रप्रयाग 22 अक्टूबर, 2020, आगामी 02 नवंबर से प्रदेश भर में विद्यालय खुलने प्रस्तावित हैं। जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी चित्रानंद काला ने शिक्षण संस्थान खोले जाने को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार (22 अक्टूबर) से जनपद के अंतर्गत सभी अध्यापकों को आवश्यक रूप से कोविड -19 सैंपलिंग हेतु निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि करीब सात माह से समस्त शिक्षण संस्थान बंद हैं, ऐसे में 02 नवंबर तक सभी विद्यालयों में आवश्यक रूप से सफाई तथा सैनिटाइजेशन के आदेश दिए गए हैं। विद्यालय खुलने पर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी सामाजिक दूरी व मास्क का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। तथा सभी शैक्षणिक कार्य गाइडलाइंस के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे। कहा कि आजकल त्योहारी सीजन है ऐसे में बाजारों में काफी भीड़-भाड़ हो रही है। इसके लिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक कोविड की दवा अथवा वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें।

Related Post