Latest News

देश के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज 22 अक्तूबर को जन्मदिन की दिग्गज नेता और पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी


अमित शाह को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देश के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज 22 अक्तूबर को जन्मदिन है। इस मौके पर देश के दिग्गज नेता और पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल तक अन्य नेताओं ने उन्हें ट्विटर के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।गृह मंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ' अमित शाह को जन्मदिन की बधाई।हमारा राष्ट्र उस समर्पण और उत्कृष्टता को देख रहा है जिसके साथ आप भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। भाजपा को मजबूत बनाने के आपके प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। ईश्वर आपको लंबे समय तक देश की सेवा करने और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।'यूपी के मुख्यमंत्री ने लिखा, 'जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'

Related Post