Latest News

इंसान की त्वचा से बनाए गए धागे से सर्जरी के बाद अंगों की सिलाई कैसे की जा सकेगी...


इंसान की त्वचा से बनाए गए धागे से सर्जरी के बाद की जा सकेगी अंगों की सिलाई|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

इंसान की त्वचा से बनाए गए धागे से सर्जरी के बाद अंगों की सिलाई की जा सकेगी।इस लचीले धागे से अलग-अलग पैटर्न में बुनाई और सिलाई मुमकिन है।फ्रांसीसी शोधकर्ताओं ने इंसानी त्वचा से निर्मित धागे का इस्तेमाल जानवरों पर किए गए ऑपरेशन में किया।इस दौरान पता चला कि धागे को भविष्य में ऊतकों की ग्राफ्टिंग (काटने, छांटने और जोड़ने की प्रक्रिया) या अंगों की मरम्मत के काम में उपयोग में लाया जा सकता है।मुख्य शोधकर्ता निकोलस ह्यूरेक्स ने बताया कि यह धागा त्वचा में मौजूद फाइब्रोब्लास्ट नामक कोशिकाओं से बना है।

Related Post