Latest News

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत छात्राओं/बालिकओं के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुई शूटिंग प्रतियोगिता


महिला सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन जनपद अयोध्या में जिला राइफल क्लब अयोध्या के द्वारा शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…जय सिन्हा

आज दिनांक 2 नवंबर 2020 को महिला सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन जनपद अयोध्या में जिला राइफल क्लब अयोध्या के द्वारा शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शूटिंग प्रतियोगिता में मिशन शक्ति नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी(प्रशिक्षणाधीन) सुश्री श्रुति गुप्ता, थानाध्यक्ष महिला थाना उ0नि0 रत्ना कुमारी, (नेशनल शूटर कोच) सनी वर्मा, (इंडियन कोच) अनूप सिंह, (प्रशिक्षक बेस्ट राइफल शूटर अयोध्या) गौरव सिंह, की उपस्थिति में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालय, कोचिंग, एनसीसी की छात्राएं, ने प्रतिभाग किया इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन से महिला आरक्षीगण व जनपद अयोध्या के समस्त स्थानों से दो-दो महिला आरक्षीगण ने अलग से शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यह शूटिंग प्रतियोगिता महिलाओं / बच्चियों / छात्राओं को व पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाली महिला आरक्षियों को सशक्त, जागरूक, आत्म निर्भर, निडर होकर कार्य करने के उद्देश्य से उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम 3 नवंबर 2020 को घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही छात्राओं / बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण यू.पी. पुलिस हेल्पलाइन नंबरों 1090(वूमेन पावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा), आदि सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया व महिला सुरक्षा संबंधी बचाव हेतु टिप्स दिए गए।

Related Post