Latest News

उत्तर प्रदेश में आज 1989 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 2390 लोगों को डिस्चार्ज किया |


उत्तर प्रदेश में आज 1989 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 2390 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब प्रदेश में 23323 एक्टिव केस हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

उत्तर प्रदेश में आज 1989 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 2390 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब प्रदेश में 23323 एक्टिव केस हैं। जबकि 7051 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार से रविवार के बीच 24 घंटे में 26 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में शनिवार को 151730 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक कुल 15015118 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 489852 हो गया है। इनमें से अब तक 453458 को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। रविवार को भी लखनऊ 253 मरीजों के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके अलावा नोएडा में 173, गाजियाबाद में 154 और मेरठ में 121 मरीज मिले हैं। यह चार जिले ऐसे हैं जहां मरीजों की संख्या 100 के ऊपर है। इसके बाद प्रयागराज और वाराणसी में 76-76 और कानपुर में 72 मरीज मिले हैं।

Related Post