Latest News

महिलाओं के घरेलू कार्यों का मौद्रिक मूल्याकंन’ विषय पर किया गया परिचर्चा का आयोजन


घरेलू कार्यों के लिये महिलाओं को मिले मौद्रिक सम्मान: डाॅ. बत्रा

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार 03 नवम्बर, 2020 । स्थानीय एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में आज करवाचौथ की पूर्व संध्या पर ‘महिलाओं के घरेलू कार्यों का मौद्रिक मूल्याकंन’ विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं आस्था भट्ट, अनिल कटारियाल, रूपाली, आशा भट्ट, साक्षी अग्रवाल, शशि, संजीव कुमार, साहिबा वाधवा, सौम्या आदि ने उत्साहपूर्वक आॅनलाईन प्रतिभाग किया। इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हमारे देश में ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमयन्ते तत्र देवता’ की परम्परा है। स्त्री पूजनीय है, महिला को वह सम्मान अवश्य मिलना चाहिए जिसकी वह अधिकारी है तथा आर्थिक स्वायत्तता एवं सम्मान हेतु ‘बेटी बचाओे, बेटी पढ़ाओं और बेटी को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाओ’, नारा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हाउस वाईफ के स्थान पर ‘फैमिली मैनेजर’ के पदनाम से सम्बोधित किया जाना चाहिए। डाॅ. बत्रा ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में स्त्री धन को दिवालिया घोषित होने पर भी अन्य सम्पत्तियों में इसको अटैच नहीं किया जा सकता। साथ ही महिलाओं के सम्मान एवं स्वतंत्रता के लिए घरेलू रूप से कार्यों का मौद्रिक मूल्याकंन अत्यन्त आवश्यक है इसके लिए शीघ्र ही प्रभावशाली प्रयत्न किये जाने चाहिए, यह प्रयास अर्थव्यवस्था एवं पारिवारिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है। डाॅ. बत्रा ने कहा कि महिला समानता व महिला सम्मान हेतु परिवारिक सम्मान आर्थिक कोष का निर्माण होना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने विभिन्न संकायों के प्राध्यापकों को इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया। अपने संचालकीय सम्बोधन में उन्होेंने कहा कि यह समय तथा वर्तमान आर्थिक परिदृश्य की महती आवश्यकता है कि महिलाओं के घरेलू कार्यों का मौद्रिक मूल्याकंन होना चाहिए जिससे देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

Related Post