Latest News

राम की नगरी अयोध्या में पहली दीपावली इस बार और अधिक रोशनी होगी, 24 घाटो पर जलेंगे 6 लाख दीये|


अयोध्या में दीपावली पर इस बार होगी और अधिक रोशनी,24 घाटो पर जलेंगे 6 लाख दीये|

रिपोर्ट  - 

भगवान राम की नगरी अयोध्या में पांच अगस्त को भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद पडऩे वाली पहली दीपावली इस बार और अधिक रोशन होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी इस बार अयोध्या में चौथा दीपोत्सव अधिक भव्य होगाअयोध्या जिला प्रशासन ने शासन के सहयोग से इस बार दीपोत्सव का दायरा बढ़ा दिया है। इस बार अयोध्या में दीपोत्सव पर सरयू नदी के 24 घाट पर छह लाख दीप जलेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली पर अयोध्या में वार्षिक दीपोत्सव को इस बार और भव्य रूप से मनाने के लिए सरयू के घाटों पर करीब छह लाख मिट्टी के दीपक जलाकर अपने पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोडऩे की योजना बनाई है।अयोध्या में चौथे दीपोत्सव पर 62 लाख रुपये खर्च होंगे। रामनगरी में चौथे दीया-बाती से लेकर इसकी अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए अवध विश्वविद्यालय ने टेंडर खोल दिया। सात फर्मों में से एक फर्म को न्यूनतम दर के आधार पर तकरीबन 31 वस्तुओं की आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है। टेंडर के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने फर्म के जिम्मेदार से बातचीत की। आज इनको वर्कऑर्डर दिया जाएगा।

Related Post