Latest News

देश में 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना पूरी होने की ओर बढ़ रही है।


11 राज्यों की 58 सीटों में से 36 पर भाजपा और 10 पर कांग्रेस आगे, 5 पर भगवा लहराया

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देश में 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना पूरी होने की ओर बढ़ रही है।अब तक पांच सीटों का रिजल्ट जारी हुआ है जिसमें भाजपा की जीत हुई है। इन सभी राज्यों में कुल 36 सीटों पर भाजपा बढ़त में है और कांग्रेस 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।बिहार चुनाव के साथ हुए इन राज्यों के उपचुनावों में सबसे ज्यादा अहम मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात हैं।क्योंकि इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं।मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा एक सीट पर जीत के साथ 19 पर आगे है वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है, जबकि बसपा एक सीट पर आगे है।उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता की परीक्षा के तौर पर 7 सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा 6 पर आगे है जबकि सपा एक सीट पर। वहीं गुजरात में सभी 8 सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा 7 सीटों- नौगांव, घाटमपुर (कानपुर), बुलंदशहर, टूंडला (फ़िरोज़ाबाद), बांगरमऊ (उन्नाव), देवरिया और मल्हनी सीटों के उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है। गुजरात में 8 विधानसभा सीटों लिए मतगणना हो रही है। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों का रिजल्ट आज आएगा।

Related Post