Latest News

मौसम में यकायक हुए बदलाव के चलते ठंड ने दस्तक दे दी है।


पहाड़ों पर बर्फबारी होने से बड़ी सर्दी

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

दीपावली के बाद मौसम में यकायक हुए बदलाव के चलते ठंड ने दस्तक दे दी है।सोमवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 22 डिग्री पर पहुंच गया।सुबह से शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।मौसम व कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में यह बदलाव पहाड़ों में पड़ रही बर्फ के चलते पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आया है।रविवार शाम को मौसम की करवट के बाद बरसात शुरू हो गई थी।बरसात से जहां गेहूं की फसल को फायदा है।सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद रविवार को पहली बार बरसात हुई थी।सोमवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे।किसानों के मुताबिक गेहूं की बुवाई के पहली बरसात से फसल को फायदा हुआ है। हर किस्म की सब्जियों का फायदा बरसात के बाद गेहूं व अन्य सब्जियों का खूब फायदा मिलेगा।जिले में सबसे ज्यादा सरसों व दलहन में मसूर,चना मटर की फसल होती है।इसके अलावा सब्जियों की खेती किसानों के द्वारा की जाती है।

Related Post