Latest News

शीतल पर्यावरण जनजागृती द्वारा गांधी जयंती गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान


शीतल पर्यावरण जनजागृती द्वारा गांधी जयंती पर कनखल के स्नान घाटों पर चलाया सफाई अभियान संयोजिका रेखा बाल्मीकी ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को पूरे 150 वर्ष हो चुके है 2अक्टूबर भारत में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।

रिपोर्ट  - 

शीतल पर्यावरण जनजागृती द्वारा गांधी जयंती पर कनखल में अनेकों घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया इस अवसर पर संयोजिका रेखा बाल्मीकि ने कहा कि आज 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाते हुए पूरे 150 वर्ष हो चुके हैं गांधी जी के जन्मदिवस को भारत वर्ष में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व को देशभर में स्वच्छता अभियान के रूप में भी मनाया जाता है। रेखा बाल्मीकि यह कहा कि 2 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस पर्व सभी लोग मनाते हैं अगर इस स्वच्छता दिवस को हम1 वर्ष की जगह हर माह मनाए तो हमारा भारत स्वच्छ और निर्मल हो जाएगा । और अपने नगर, ग्राम धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान जारी रखे। हमारा कर्तव्य है भारत को स्वच्छ रखने के लिए सभी लोगों को एकत्रित होकर पूर्ण रूप से सहयोग देना चाहिए। भारत के लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ हरिद्वार तीर्थ नगरी में आती हैं हरिद्वार की सुंदरता और स्वच्छ छवि को श्रद्धालु अपने वापस शहरों में लेकर जाएं इस सब के लिए संगठन को सफाई कर्मचारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए समय समय पर सफाई अभियान चलाया जाता है। अध्यक्ष शीतल चंचल ने कहा है कि गांधी जयंती पर सबको ऊंच-नीच भूलकर गांधी जी के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए क्योंकि गांधीजी अहिंसा के पुजारी कहे जाते है। बनावट को छोड़कर वह सब करना चाहिए जो हमारे राष्ट्र के हित में हो। कार्यक्रम में भाग लेने वाली पुष्पा अनुरागी, सविता, सुनील कुमार, सीताराम ठाकुर ,कौशल्या चंचल ,सुशीला अनुरागी, बिंदी कोरी ,विकास चंचल उपस्थित थे

Related Post