Latest News

अध्यात्म और संस्कृति के बल पर देश आगे बढ़ रहा है: भगत सिंह कोश्यारी


बद्री केदार की यात्रा से लौटते वक्त महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हरिपुर स्थित हरि सेवा आश्रम ट्रस्ट में परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी हरिचेतनानंद महाराज सहित अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी, महंत ऋषिश्वरानन्द, महंत कमलदास महाराज, स्वामी केशवानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

रिपोर्ट  - à¤°à¤¾à¤®à¥‡à¤¶à¥à¤µà¤° गौड़

हरिद्वार, 06 अक्टूबर। बद्री केदार की यात्रा से लौटते वक्त महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हरिपुर स्थित हरि सेवा आश्रम ट्रस्ट में परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी हरिचेतनानंद महाराज सहित अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी, महंत ऋषिश्वरानन्द, महंत कमलदास महाराज, स्वामी केशवानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल भगत सिंह को म.मं. स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने शॉल, पगड़ी, पहनाकर व गौमाता का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। अपने सम्मान में आयोजित अनौपचारिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हमें देश के सम्मानित पदों पर रहते हुए भी समाज सेवा से जुड़े रहना चाहिए और समाज सेवा व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा देश अध्यात्म व संस्कृति के बल पर आगे रहा है और रहेगा। उन्हांेने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने देश ही नहीं अपितु विश्व में अध्यात्म व संस्कृति के बल पर ही भारत को अग्रसर किया और भारतीय संस्कृति व अध्यात्म को आगे बढ़ाया। महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आज देश सम्पन्न, उन्नत, शक्ति, संस्कृति व अध्यात्म में आगे बढ़ निकला है। दुनिया की आंखें हमारे विकास की ओर नजरे गड़ाए हुए हैं। हमें संत महापुरुषों जीवन चरित्रों अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हरि सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से मर्म चिकित्सक व उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील जोशी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सुरजीत सिंह पंवार, शिक्षा के धनी अशोक मिश्रा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय शाह, भारत माता के प्रबन्ध न्यासी आईडी शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह, दैनिक जागरण के प्रभारी अनूप कुमार, समाजसेवी प्रकाश जोशी व योगेश पांडे को सम्मानित किया गया।

Related Post