Latest News

पौड़ी के सम्मानित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पौड़ी में आज गढ़वाल प्रेस क्लब पौड़ी के सम्मानित पत्रकार एवं पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जनपद में किये गए एवं किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 01 दिसम्बर, 2020, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पौड़ी में आज गढ़वाल प्रेस क्लब पौड़ी के सम्मानित पत्रकार एवं पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जनपद में किये गए एवं किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पे्रस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जनपद में पर्यटन, स्वरोजगार, कृषि, पशुपालन, मत्स्य आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। पौड़ी जनपद पर्यटन के क्षेत्र पूरे देश में विशिष्ट पहचान बनाने में निरन्तर अग्रसर हो रहा है। गढ़वाल प्रेस क्लब पौड़ी ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गढ़वाल प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव खत्री व संरक्षक गुरूवेंद्र सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने जनवरी 2019 में जनपद का कार्यभार संभालते ही विभिन्न विकास परक योजनाओं को धरातल पर उतारने की शुरूआत की। जिलाधिकारी ने पौड़ी की सुंदरता एवं विहंग हिमालय दृश्य को वैश्विक पटल पर लाने हेतु मानसून मैराथन, शूटिंग प्रतियोगिता, नयार एडवेंचर फेस्टिवल आदि का भी सफल संचालन किया। गढ़वाली बोली को भाषा के रूप में दर्जा दिलाने व स्कूलों में गढ़वाली भाषा पाठ्यक्रम, गढ़वाली बोली में प्रार्थना की शुरूआत भी करवाई। जिलाधिकारी ने खिर्सू में बासा होम स्टे बनाकर सामुदायिक रूप से पर्यटन को विकसित करवाया, जिसमें स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार मिला है।

Related Post