Latest News

कड़ाके की ठंड में भी डटे हैं किसान,बोले-कानून खत्म हो जाए तो 2 घंटे में लौट जाएंगे


देश मे लागू तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन 25वें दिन भी जारी है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देश मे लागू तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन 25वें दिन भी जारी है। कड़ाके की ठंड में भी किसानों ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की हुई है। आज आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को याद किया जाएगा। आज देश के सभी जिलों, तहसील व गांवों में श्रद्धांजलि सभाएं होंगी। इसके अलावा किसान नेता राकेश टिकैत और वीएम सिंह ने किसानों के उत्पीड़न बंद करने के लिए आज मेरठ कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों को वार्ता करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने इस वार्ता के विफल होने पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को बंद करने की चेतावनी दी है।

Related Post