Latest News

ग्राम सुमाड़ी पौड़ी गढ़वाल स्थित एनआईटी का शिलान्यास


प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार डाॅ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक‘ ने आज ग्राम सुमाड़ी पौड़ी गढ़वाल स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखण्ड के स्थायी परिसर निर्माण का विधिवत रूप से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी, दिनांक 19 अक्टूबर, 2019, प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार डाॅ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक‘ ने आज ग्राम सुमाड़ी पौड़ी गढ़वाल स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखण्ड के स्थायी परिसर निर्माण का विधिवत रूप से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा/सांसद नैनीताल-ऊधमसिंहनगर अजय भट्ट, सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सुबोध उनियाल, सहकारिता, प्रोटोकाॅल, दुग्ध विकास एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तराखण्ड डाॅ. धन सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एनआईटी परिसर की सीट ले-आॅउट प्लान में साक्ष्य के रूप में संयुक्त हस्ताक्षर किये। साथ ही स्कूली बच्चों ने स्वागत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं केन्द्रीय मंत्री डाॅ. निशंक ने आम जनमानस/ग्रामीणों को गढ़वाली भाषा में सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों को एनआईटी कैम्पस की स्थापना हेतु 300 हेक्टियर भूमि देने पर आभार व्यक्त करते हुए एनआईटी के शिलान्यास की बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ की लागत से एनआईटी कैम्पस दो वर्ष में बनकर तैयार होगा। कहा कि सुमाड़ी की भूमि सिद्ध भूमि है, यहां के लोग विभिन्न शीर्ष पदों पर विराजमान हैं। एनआईटी के शुभारम्भ होने से यहां के बच्चे राष्ट्रीय-अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करेंगे। इस उपरान्त राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री सहित समस्त गणमान्य व्यक्ति जीएनटीआई मैदान श्रीनगर पौड़ी में आयोजित जनसभा स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सर्वप्रथम सभी मंचासीन अति विशिष्ठ, विशिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह्, शाॅल एवं पुष्प गुच्छ भंेट कर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि आज बहुत ही प्रसन्नता की बात है कि जनपद पौड़ी के अन्तर्गत वर्षों से जिस राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रतीक्षा हो रही थी, उसका आज सुमाड़ी श्रीनगर मंे शिलान्यास हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार डाॅ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक‘, सहकारिता, प्रोटोकाॅल, दुग्ध विकास एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तराखण्ड डाॅ. धन सिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि उन्हीं के अथक प्रयासों से यह शुभ मुर्हूत आया है। कहा कि यहाँ की जनता को एनआईटी के रूप मंे जो तोहफा मिला है, इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करती हूँ। कहा कि यहाँ गंगोत्री, यमनोत्री, अलकानन्दा, भगीरथी, गंगा आदि नादियां बहती है और उनके साथ-साथ ज्ञान की गंगा भी बहती है। यहाँ पर एम्स, आईआईटी, एनआईटी जैसे संस्थान हैं। एनआईटी को पूर्ण करने हेतु 2022 तक का लक्ष्य रखा गया है और यह तभी सम्भव है जब नियमित रूप से इसके निर्माण कार्यों की निगरानी हो। कहा कि प्रौद्योगिकी के माध्यम से ही आर्थिकी, कृषि आदि क्षेत्रों में प्रगति कर देश विकास करता है। आशा करती हूँ कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सुमाड़ी राष्ट्रीय-अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान बना सके इसके लिए सरकार तथा प्रबन्धन को निष्ठापूर्वक कार्य करना होगा। एनआईटी जैसे संस्थानों का मुख्य उद्देश्य इंजीनियर के माध्यम से देश की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। एनआईटी के बनने से ग्रामीण क्षेत्रांे के विकास में वृद्धि होगी, विशेषकर महिलाओं और श्रीनगर के लोगों को लाभ मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की राज्यपाल द्वारा आज सुमाड़ी में एनआईटी का शिलान्यास करने के साथ ही जो कुछ लोगों के मन में संशय था कि एनआईटी यहां रहेगा या नहीं वह संशय भी आज समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर केन्द्र बिन्दु है और यहाँ पर आॅलवेदर रोड़ और रेलवे लाइन का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। कहा कि रेलवे लाइन 80 प्रतिशत टनल में होगी, जबकि 20 प्रतिशत टनल से बाहर होगी। कहा कि वर्ष 2022 तक रेलवे लाइन का कार्य श्रीनगर तक तथा 2024 तक कर्णप्रयाग तक पहुंच जाये, इस हेतु रेलवे लाइन का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। कहा कि रेलवे लाइन बनने से यहां पर रेलवे स्टेशन के साथ ही भविष्य में उद्योग भी विकसित होंगे, जिससे क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। कहा कि 12 हजार करोड़ से आॅल वेदर रोड़ का कार्य चल रहा है।

Related Post