Latest News

कांग्रेस पार्टी अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है।


कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, पार्टी ने किसानों के समर्थन में सेल्फी विद तिरंगा अभियान चलाया

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

आज कांग्रेस पार्टी अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस खास अवसर पर सोनिया गांधी राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है। पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी ने किसानों के समर्थन में सेल्फी विद तिंरगा अभियान भी चलाया है। पार्टी ने युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए सेल्फी विद तिरंगा नाम का अभियान भी चलाया है।वहीं सोनिया गांधी ने भी पार्टी स्थापना दिवस पर मुबारकबाद दी है।उन्होंने कहा,' सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक इस सफर में कांग्रेस ने देश प्रेम, निडरता, बगैर स्वार्थ जनसेवा, भाईचारा, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों के लिये ही संघर्ष किया'।

Related Post