Latest News

लोकतंत्र,सामाजिक सद्भाव और समाजवादी व्यवस्था से भाजपा का कोई वास्ता नहीं: अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सन 2022 में लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई लड़ी जानी है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सन 2022 में लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई लड़ी जानी है। जनता पर भरोसा है कि वह लोकतंत्र को ना कमजोर होने देगी, ना मरने देगी।सप्ताह में खतरनाक लोग हैं।लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और समाजवादी व्यवस्था से भाजपा का कोई वास्ता नहीं है। भाजपा की कुनीतियों से भी ऊबीजनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनना चाहती है।भाजपा अब सरकार में अपनी अनियमितताओं की जांच कराने के लिए तैयार रहें।अखिलेश ने गुरुवार को किसानों के संघर्ष के समर्थन में शांतिपूर्ण धरने के दौरान लाठीचार्ज मैं घायल और जेल भेजे गए समाजवादी नेताओं कार्यकर्ताओं के अभिनंदन के अवसर पर उन्हें संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविंद चौधरी,मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि समाजवादी नेतृत्व ने आजादी की लड़ाई और आजाद भी जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा और संघर्ष किया है।

Related Post