Latest News

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लंबे समय से सुधार की मांग कर रहा भारत शुक्रवार को इसका अस्थाई सदस्य बन गया।


भारत बना दो वर्षो के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लंबे समय से सुधार की मांग कर रहा भारत शुक्रवार को इसका अस्थाई सदस्य बन गया।अस्थाई सदस्य के तौर पर सुरक्षा परिषद में इसका कार्यकाल दो वर्षों का होगा।भारत आठवीं बार इस शक्तिशाली संस्था से बना है शुक्रवार को भारत के अलावा नॉर्वे,कैन्या,आयरलैंड और मेक्सिको भी सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य बने।चीन,फ्रांस, रूस,ब्रिटेन और अमेरिका इसके स्थाई सदस्य हैं।इस साल अगस्त में भारत सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भी करेगा।इसके अलावा अगले साल भी एक महीने के लिए यह परिषद का अध्यक्ष बनेगा।अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार सदस्य राष्ट्रों को नाम के क्रम से एक महीने को सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बनाया जाता है।

Related Post