Latest News

21 साल की उम्र में जिला पंचायत सदस्य पद पर धमाकेदार जीत दर्ज कर राजनीति में पदार्पण किया।


चमोली में ऐसे ही एक युवा प्रत्याशी ने 21 साल की उम्र में जिला पंचायत सदस्य पद पर धमाकेदार जीत दर्ज कर राजनीति में पदार्पण किया। चमोली जिले में जिला पंचायत सदस्य की 26 सीटें है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 23 अक्टूबर,2019 त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में इस बार बडी संख्या में युवा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। चमोली में ऐसे ही एक युवा प्रत्याशी ने 21 साल की उम्र में जिला पंचायत सदस्य पद पर धमाकेदार जीत दर्ज कर राजनीति में पदार्पण किया। चमोली जिले में जिला पंचायत सदस्य की 26 सीटें है। इसमें से जिला पंचायत छेकुडा सीट पर 21 साल की बबीता देवी ने शानदार जीत दर्ज कर राजनीति में कदम रखा। 21 साल की युवा प्रत्याशी बबीता देवी ने छेकुडा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपा देवी को 15 वोट से हराकर यह जीत दर्ज की है। छेकुडा सीट पर बबीता देवी को 1571 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपा देवी को 1556 मत मिले। बतादें कि छेकुडा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में थे। इन सबको पछाड कर बबीता देवी इस बार सबसे कम उम्र में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाली महिला बनी।

Related Post