Latest News

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा 16 जनवरी को घोषित कर सकती है लिस्ट,नए चेहरों को भी मिलेगा मौका


विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूची फाइनल करने के लिए मंगलवार को मंथन किया गया। आगामी 16-17 जनवरी तक सूची जारी होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूची फाइनल करने के लिए मंगलवार को मंथन किया गया। आगामी 16-17 जनवरी तक सूची जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों की लिस्ट में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने संभावित नामों पर विचार के बाद जिन तीन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनको फिर से विधान परिषद भेजने की संस्तुति की है। इनमें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और लक्ष्मण आचार्य शामिल हैैं। इसके अलावा महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद नारायण शुक्ला, प्रियंका सिंह रावत, अमर पाल मौर्य के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्षों में मानवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महेश श्रीवास्तव, अश्विनी त्यागी, राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह व अंजुला माहौर का नाम भी पैनल में बताया जा रहा है।

Related Post