Latest News

उत्तर प्रदेश की 70 जिला पंचायतों का कार्यकाल आज पूरा,कल से डीएम होंगे प्रशासक


उत्तर प्रदेश में 69 जिला पंचायतों का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। अब कल से जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

उत्तर प्रदेश में 69 जिला पंचायतों का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। अब कल से जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त कर दिया जाएगा। गौतमबुद्धनगर जिले में पहले से ही डीएम बतौर प्रशासक कामकाज संभाल रहे हैैं। इस तरह 70 जिला पंचायतें प्रशासकों के हवाले हो जाएंगी। 15 मार्च से 30 मार्च के बीच पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का नोटिफिकेशन आएगा।अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज कर कहा है कि पंचायत निर्वाचन वर्ष 2015 में कराए गए थे। निर्वाचन के बाद 69 जिला पंचायतों में प्रथम बैठक 14 जनवरी, 2016 को आहूत की गई थी। उनके पांच वर्ष 13 जनवरी, 2021 को पूरे होने पर उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। वहां पर 14 जनवरी को जिलाधिकारी द्वारा प्रशासक का पद ग्रहण कर लिया जाएगा, जो नए जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होने तक बना रहेगा।

Related Post