Latest News

राम भक्त आज करेंगे निधि समर्पण,21 जनवरी तक चलेगा अभियान


अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान आज से शुरू होने जा रहा है।इसके लिए महानगर को संघ की दृष्टि से 15 नगरों में बांटा गया है। जिसमें 500 टोलियां घर- घर जाएंगी।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान आज से शुरू होने जा रहा है।इसके लिए महानगर को संघ की दृष्टि से 15 नगरों में बांटा गया है। जिसमें 500 टोलियां घर- घर जाएंगी। टोलियों में संघ, विहिप,भाजपा सहित संघ परिवार के सदस्य शामिल किए गए हैं।समर्पण नीधि में न्यूनतम 10 रुपये भी लोग दे सकते हैं।संघ विभाग प्रचारक जितेंद्र कुमार ने बताया संघ परिवार के सभी कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक 15 जनवरी से लगेंगे। सभी कार्यकर्ता नागरिकों से आग्रह श्रद्धापूर्वक करेंगे।टोली के कार्यकर्ता सभी दानदाता का समान रूप से समान रूप से आदर करें।राशि से ज्यादा व्यक्ति का महत्व है।यह भाव रखना है। स्वयं का या किसी व्यक्ति विशेष का प्रचार या अधिपत्य ना हो।यह समस्त हिंदू समाज का कार्य है, किसी संगठन विशेष या किसी दल विशेष का कार्य नहीं है। मनोज अग्रवाल अभियान सह प्रभारी ने बताया राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में रामभक्तों की टोलियां,500 साल संघर्ष 4 लाख बलिदान के बाद जन जन के आराध्य राम मंदिर निर्माण का शुभ मुहूर्त आया है। जन-जन में उत्साह का वातावरण है। हर बस्ती तक कूपन व रसीद पहुंच गई है।बिना कूपन व रसीद के कोई समर्पण नहीं होगा।भूपेंद्र शर्मा प्रचार प्रमुख ने बताया महानगर में यह देखने में आ रहा है अधिकांश नागरिक प्रभु राम मंदिर के समर्पण के लिए स्वयं ही फोन कर बुला रहे हैं।गुरुवार को सोहनपाल गुलाब चंद्र,सुरेश चंद्र गुप्ता,डॉ.दीपक कुमार गुप्ता द्वारा स्वयं बुलाकर समर्पित किया गया।

Related Post