Latest News

मशहूर गायक नरेंद्र चंचल नहीं रहे,अमिताभ बच्‍चन और राजकपूर की फिल्‍मों के लिए भी गाए थे गाने


देश के नामी भजन गायकों में शुमार नरेंद्र चंचल का आज दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली के सरिता विहार में स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देश के नामी भजन गायकों में शुमार नरेंद्र चंचल का आज दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली के सरिता विहार में स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक,आज दोपहर करीब 12.30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि गायक नरेंद्र चंचल 27 नवंबर से अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनके ब्रेन में क्लॉटिंग थी।आज दोपहर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। पंजाबी दलेर मेहंदी के साथ-साथ मुंबई फिल्म इंडस्ड्री से जुड़े कलाकारों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।कई दशकों तक अपने माता के भजनों के जरिये लाखों लोगों को भक्तिमय दुनिया में ले जाने वाले नरेंद्र चंचल अपने पीछे दो बेटे औऱ एक बेटी छोड़ गए हैं।

Related Post