Latest News

राष्ट्रीय एकता के प्रेणता थे सरदार पटेल: डाॅ. बत्रा


स्थानीय एस.एम.जे.एन. काॅलेज में आज लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी गयी।

रिपोर्ट  - à¤°à¤¾à¤®à¥‡à¤¶à¥à¤µà¤° गौड़

हरिद्वार 31 अक्टूबर, 2019 । स्थानीय एस.एम.जे.एन. काॅलेज में आज लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी गयी। प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रेणता थे। उन्होंने कहा कि भारत की बहुत सी छोटी-बड़ी देशी रियासतों को (565 के लगभग) भारतीय गणराज्य में मिलाने का कार्य उनके प्रयासों से ही सम्भव हो सका। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के निर्णय दूरगामी व अनुशासित प्रवृत्ति के होते थे। धर्मनिरपेक्षता सरदार पटेल की दूसरी मजबूत कड़ी थी जिसके माध्यम से वे मजबूत और अखण्ड भारत का सपना देखते थे। डाॅ. बत्रा ने कहा कि पटेल के योगदान को देश भूला नहीं सकता और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को हमेशा देश की एकता और अखण्डता के प्रति प्रेरित करेगा। आधुनिक भारत के निर्माता सरदार पटेल ने राष्ट्र की अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। डाॅ. बत्रा ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर छात्र-छात्राओं से आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का दिन हमें अपने राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित करने की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज यह कहीं आवश्यक है कि हम सरदार पटेल के आदर्शोें और मार्गों का अनुसरण कर उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें, यही उनकी जयन्ती पर सबसे बड़ी श्रद्धाजंलि होगी। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि सरदार पटेल मजदूरों, गरीबों व किसानों की मजबूत आवाज थे। किसानों के बीच पटेल की सकारात्मक पैठ को देखते हुए महात्मा गांधी ने पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि से नवाजा। उन्होंने कहा कि अगर दृढ़ निश्चयी सरदार पटेल न होते तो शायद आज भारत की भौगोलिक नक्शा भिन्न होता। डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य ने सरदार पटेल को विस्मार्क आॅफ इंडिया के नाम से सम्बोधित करने के कारण साझा किये। इस अवसर पर डाॅ. नरेश कुमार गर्ग, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. कुसुम नेगी, डाॅ. अमिता श्रीवास्तव, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. पदमावती तनेजा, कु. साक्षी शर्मा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय, वेद प्रकाश चौहान, होशियार सिंह चौहान, संजीत कुमार, श्रीमती हेमवंती, अशोक चौहान, सुशील कुमार, विशाल कुमार, सहित काॅलेज के आरती गोस्वामी, शुभांगी कंधेला, प्रीति, रीना, मौ. फहीम, पूजा गुरंग, उमा, आंचल, राजीव, अश्विनी बिष्ट, पूजा रानी, चंचल, सोनी कुमार, नेहा पाल सहित आदि छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Related Post