Latest News

मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल मंडल पौड़ी ने आज गढ़वाल मण्डल में पहली मंडलीय समीक्षा बैठक ली।


मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल मंडल पौड़ी सुशांत कुमार पटनायक ने आज गढ़वाल मण्डल में पहली मंडलीय समीक्षा बैठक ली। जबकि अन्य जनपद क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों ने वीडियों काॅन्फेस के माध्यम से प्रतिभाग किया। बै

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 30 जनवरी, 2021, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल मंडल पौड़ी सुशांत कुमार पटनायक ने आज गढ़वाल मण्डल में पहली मंडलीय समीक्षा बैठक ली। जबकि अन्य जनपद क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों ने वीडियों काॅन्फेस के माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक में वनाग्नि सुरक्षा, मानव व वन्यजीव संघर्ष कम करने, मुख्यमंत्री की घोषाणा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। सीसीएफ गढ़वाल ने कहा कि विभाग पूरे मंडल में कई अभिनव प्रयास कर रहा है। कहा कि वनाग्नि सुरक्षा को लेकर पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की विषम परिस्थितियों में आपात स्थिति पर त्वरित समाधान टीम की भी अहम भूमिका होगी। वन विभाग परिसर कंडोलिया में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत कुमार पटनायक ने मंडलीय समीक्षा बैठक मौके पर कहा कि गढ़वाल मंडल में विभाग अनेक अभिनव प्रयास कर रहा है। जिसके तहत शिवालिक बायोडायवर्सिटी पार्क, नगर वन आदि योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कार्य योजना तैयार करने के लिए मंडल के समस्त प्रभागीय वनाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वनाग्नि सुरक्षा के मानको की कमी दूर किए जाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। कहा कि समस्त रेंज अधिकारियों को वनाग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी की सूची आगामी 10 फरवरी तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उपकरणों के सापेक्ष बजट की मांग का प्रस्ताव भेजने को भी कहा गया है। सीसीएफ गढ़वाल पटनायक ने कहा कि पहाड़ की विषम परिस्थितियों में आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित समाधान टीम बनाई गई है। इस अवसर पर वन संरक्षक गढ़वाल एनएन पांडेय, डीएमओ गढ़वाल केएस रावत, सिविल एवं सोयम सोहन लाल, डीएफओ अलकनंदा प्रभाग सर्वेश कुमार दुबे, डीएफओ बद्रीनाथ आशुतोष सिंह, रुद्रप्रयाग वैभव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Post