Latest News

डेढ़ साल से गुमशुदा महिला को चमोली पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया ।


12/07/2019 से थराली क्षेत्र से गुमशुदा महिला को थाना थराली पुलिस द्वारा दिनाँक 31/01/2021 को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

दिनाँक 12/07/2019 से थराली क्षेत्र से गुमशुदा महिला को थाना थराली पुलिस द्वारा दिनाँक 31/01/2021 को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। दिनाँक 20/07/2019 को राजस्व क्षेत्र हरमनी निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री के दिनाँक 12/07/2019 के बिना बताए घर से जाने के संदर्भ में पटवारी क्षेत्र में तहरीर दी गयी थी, जिसकी विवेचना जिलाधिकारी के आदेशानुसार राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित की गयी थी, जिसके पश्च्यात पुलिस द्वारा उक्त महिला की लगातार ढूंढ खोज की जा रही थी, लगभग डेढ़ साल पश्चयात उक्त गुमशुदा महिला के सम्बन्ध में पुलिस को जानकरी प्राप्त हुई एवं थाना थराली पुलिस द्वारा विवेचक उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया के नेतृत्व में उक्त महिला को दिनांक 31/01/2021 को सकुशल बरामद किया गया, पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर उक्त महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, महिला के परिजनों द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी।

Related Post