Latest News

रुद्रप्रयाग में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।


प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। साथ ही उनके द्वारा कालीमठ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी की जाएगी।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 03 फरवरी 2021, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। साथ ही उनके द्वारा कालीमठ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी की जाएगी। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री गुरुवार को 7.30 बजे कार से प्रस्थान करते हुए अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में पहुंचेंगे। जहाँ से 7.40 बजे हैलीकाॅप्टर के माध्यम से 7.50 बजे रा.इं.काॅ. कोटमा पहुंचेंगे। कोटमा से 8.00 बजे कार से प्रस्थान करते हुए मुख्यमंत्री 8.10 बजे कालीमठ पहुंचगें। 8.15 बजे मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करते हुए करीब आधा घंटा मंदिर में ही पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद 8.55 बजे उनके द्वारा कालीगंगा-1 जल विद्युत परियोजना (4000 कि.वा.) का लोकार्पण किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री 9.15 बजे कार से कालीगंगा-1 विद्युत गृह होते हुए 9.25 बजे कोटमा पहुंचेंगे। इसके बाद 9.35 बजे हैलीकाॅप्टर से खेल मैदान अगस्त्यमुनि पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा 10.30 बजे हिलांस के आउटलेट का उद्घाटन सहित विभिन्न विकास परक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा। साथ ही वे जनपद मुख्यालय में 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की तथा 12 बजे जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद अपराहन 1.00 बजे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार वार्ता की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी व उप जिलाधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री के उक्त कार्यक्रमनुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।

Related Post