Latest News

दुनिया में सबसे तेजी से 40 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण करने वाला देश बना भारत


भारत दुनिया में सबसे तेजी से 40 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण करने वाला देश बन गया है।18 दिनों में यह उपलब्धी हासिल हुई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज इसकी जानकारी दी।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

भारत दुनिया में सबसे तेजी से 40 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण करने वाला देश बन गया है।18 दिनों में यह उपलब्धी हासिल हुई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज इसकी जानकारी दी।एक फरवरी को,भारत कोरोना टीकाकरण के मामले में शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया।भारत में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज तक देश भर में 41 लाख 38 हजार 918 लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है।24 घंटे के दौरान 3,845 सत्रों में 1,88,762 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।अब तक कुल 76,576 सत्र आयोजित किए गए हैं।हर दिन टीका लगाने वाले लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।मंत्रालय के अनुसार कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई अन्य मोर्चों पर भी सफल दिख रही है।चौदह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कारण किसी भी मौत की सूचना नहीं है।हर दिन ठीक होने मरीजों की संख्या बढ़ रही है और मृत्यु दर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।भारत में सक्रिय मामलों में गिरावट जारी है।देश के सक्रिय मामले गिरकर 1,60,057 हो गए हैं और यह कुल मामलों के 1.5 प्रतिशत से भी कम है।

Related Post