Latest News

दिल्ली को किले में क्यों बदला जा रहा,जो किसान भोजन देते हैं, सरकार उन्हें क्यों धमका रही:राहुल गांधी


राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि किसानों ने दिल्ली को घेर लिया है। दिल्ली को किले में क्यों बदला जा रहा है? जो किसान हमें भोजन देते हैं

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि किसानों ने दिल्ली को घेर लिया है। दिल्ली को किले में क्यों बदला जा रहा है? जो किसान हमें भोजन देते हैं हम उन्हें क्यों धमका रहे हैं, मार रहे हैं। सरकार उनसे बात क्यों नहीं कर रही है और समस्या का समाधान क्‍यों नहीं किया जा रहा है? यह समस्या देश के लिए अच्‍छी बात नहीं है। राहुल गांधी ने सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर भी सवाल उठाए।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संवादददाता सम्‍मेलन में कहा कि सबसे पहला सवाल यह है कि सरकार किलाबंदी क्यों कर रही है? क्या सरकार किसानों से डरती है? क्या किसान दुश्मन हैं? किसान देश की ताकत हैं। इनको मारना, धमकाना सरकार का काम नहीं है। सरकार का काम बातचीत करना और समस्या का समाधान निकालना है। मैं किसानों को बहुत अच्छे से जानता हूं। किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार को ही पीछे हटना होगा।

Related Post