Latest News

रूद्रप्रयाग में 85 करोड़ 94 लाख की योजनाओं का हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण।


जनपद के विकास हेतु माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों की कुल लागत 85 करोड़ 94 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रूद्रप्रयाग 04 फरवरी 2021 85 करोड़ 94 लाख की योजनाओं का हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण। जनपद के विकास हेतु माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों की कुल लागत 85 करोड़ 94 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सत्ताइस करोड़ चार लाख लागत की 20 योजनाओं का लोकार्पण किया गया जिसमें लोनिवि की 01, पेयजल निगम की 05, ग्रामीण निर्माण निगम की 03, उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम की 06, विकास खंड ऊखीमठ की 01 व उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की 04 योजनाएं शामिल है। साथ ही 52 करोड़ 30 लाख लागत की योजनाओं का शिलान्यास किया गया जिसमें लोनिवि की 02, ग्रामीण निर्माण विभाग की 03, जलागम की 01, उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम की 01, आजीविका की 01 व उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की 03 योजनाएं शामिल है।

Related Post