Latest News

जशोदाबेन की धार्मिक यात्रा देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी-स्वामी कैलाशानंद


आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखण्ड आयी श्री दक्षिण काली मंदिर में म.म.स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में पूर्ण विधि विधान के साथ हवन यज्ञ व पूजा अर्चना कर भारत के पुनः विश्व गुरू बनने तथा देश की उन्नति की कामना की। पूजा अर्चना के उपरांत म.म.स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने जशोदाबेन को मां चुनरी व नारियल भेंटकर आशीर्वाद दिया।

रिपोर्ट  - à¤°à¤¾à¤®à¥‡à¤¶à¥à¤µà¤° गौड़

इस दौरान जशोदाबेन ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। धर्मनगरी हरिद्वार की पहचान मां गंगा व संत महापुरूषों से होती है। देवभूमि में धार्मिक अनुष्ठानों का अलग ही महत्व होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सभी को मिलजुल कर अपना योगदान देना चाहिए। देश के कल्याण में संतों की निर्णायक भूमिका है। ऋषिकेश एवं धर्मनगरी हरिद्वार में पौराणिक सिद्ध पीठों के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालु भक्तों का कल्याण होता है। मां की कृपा दृष्टि परिवारों में सुख समृद्धि प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक यात्रा आमजनमानस को धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति जागरूक करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर कर रहे है। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने जशोदाबेन की धार्मिक यात्रा पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि धार्मिक यात्रा राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती हैं। जशोदाबेन महिलाओं को भी इस यात्रा से प्रेरणा दे रही हैं। वयोवृद्ध जशोदाबेन की यह धार्मिक यात्रा अवश्य ही आमजनमानस को प्रेरित करेगी। धर्म की महत्ता व संस्कृति के प्रचार प्रसार में जशोदाबेन की यह यात्रा अवश्य ही लाभकारी सिद्ध होगी। आमजनमानस व युवाओं को उनकी यात्रा अध्यात्म के प्रति जागरूक करेगी। कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि मां काली की सच्चे मन से की गयी आराधना परिवारों के कष्टों को दूर करने का सशक्त माध्यम है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाने में निर्णायक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत समाज देश दुनिया में भारतीय सनातन परंपराओं व संस्कृति का प्रचार प्रसार करने में अपना योगदान देता चला आ रहा है। संतों की कृपा दृष्टि से ही मनुष्य कल्याण संभव है। देश में महिलाओं को उचित सम्मान दिलाने में सरकार निर्णायक कदम उठा रही है। उत्तराखण्ड गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भगतराम कोठारी ने कहा कि जशोदाबेन की आध्यात्मिक यात्रा जनमानस को प्रेरणा देने वाली है। धर्म के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए। युवा पीढ़ी व धर्म व संस्कृति का अनुपालन करती रहेगी तो राष्ट्र मजबूत होगा। इस अवसर पर अंकुश शुक्ला, आचार्य पवन दत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, विवेकानंद ब्रह्मचारी, मुकुन्दानंद ब्रह्मचारी, अनुराग वाजपेयी, अनूप भारद्वाज, अनुज दुबे, सागर ओझा आदि उपस्थित रहे।

Related Post