Latest News

राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ‘लोकसंग्रह’ की तैयारी में है।


दरअसल, आरएसएस ने निधि समर्पण अभियान के तहत महानगर में करीब नौ लाख लोगों से संपर्क साधा और इनमें से दो लाख से अधिक परिवारों ने धनराशि दान दी।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ‘लोकसंग्रह’ की तैयारी में है। दरअसल, आरएसएस ने निधि समर्पण अभियान के तहत महानगर में करीब नौ लाख लोगों से संपर्क साधा और इनमें से दो लाख से अधिक परिवारों ने धनराशि दान दी। अब संघ ने इन दो लाख से अधिक परिवारों को हमराही बनाने की तैयारी शुरू हो गई है ताकि परिवार का दायरा बढ़ सके।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। संघ के रणनीतिकार स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के बाद इस दिशा में काम शुरू हो गया है। महानगर में करीब 2.25 लाख परिवार निधि समर्पण अभियान में सहयोगी बने। अब उन सभी परिवारों को संघ का हमराही बनाने की योजना है। महानगर संघ चालक अजय सराफ का कहना है कि निधि संग्रह के बाद ‘लोकसंग्रह’ करना है।आरएसएस निधि समर्पण अभियान के दौरान संपर्क में आए परिवारों के निरंतर संपर्क में रहेगा।

Related Post