Latest News

चमोली, देवाल-खेता-मानमती मोटर मार्ग पर सड़क हादसे में 5 लोग घायलों को हैलीकाप्टर से एम्स ऋषिकेश लाया गया


चमोली जनपद के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत देवाल-खेता-मानमती मोटर मार्ग पर शनिवार को सुबह लगभग 10ः30 बजे एक बुलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-1626 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 20 फरवरी, 2021, चमोली जनपद के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत देवाल-खेता-मानमती मोटर मार्ग पर शनिवार को सुबह लगभग 10ः30 बजे एक बुलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-1626 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार 5 व्यक्ति घायल हुए। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र सिंह पुत्र रमन सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी काडेई व गजेन्द्र सिंह पुत्र जयवीर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी तालौर को हैलीकाप्टर से हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स भेजा गया। वाहन दुर्घटना में घायल होने वाले अन्य तीन व्यक्तियों में देवीदत्त पुत्र कांति बल्लभ उम्र 27 वर्ष निवासी बमनबेरा, पवन राम पुत्र रतन राम उम्र 30 वर्ष निवासी कांडे तथा नरेन्द्र पुत्र प्रेमराम उम्र 33 वर्ष निवासी कांडे शामिल है। जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवाल में उपचार के लिए लाया गया।

Related Post