Latest News

उत्कृष्ट एवं रचनात्मक कार्य करने पर कई विभूतियों को बापू-150 सम्मान प्रदान किए


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जंयती के परिपेक्ष्य में सीपी भट्ट, पर्यावरण एवं विकास केन्द्र तथा दशोली ग्राम स्वराज्य मंडल के संयुक्त तत्वाधान में सर्वोदय केन्द्र बछेर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान जिले में उत्कृष्ट एवं रचनात्मक कार्य करने पर कई विभूतियों को बापू-150 सम्मान प्रदान किए गए।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भटट धिल्डियाल

चमोली 08 नवंबर,2019 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जंयती के परिपेक्ष्य में सीपी भट्ट, पर्यावरण एवं विकास केन्द्र तथा दशोली ग्राम स्वराज्य मंडल के संयुक्त तत्वाधान में सर्वोदय केन्द्र बछेर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान जिले में उत्कृष्ट एवं रचनात्मक कार्य करने पर कई विभूतियों को बापू-150 सम्मान प्रदान किए गए। सीपी भट्ट, पर्यावरण एवं विकास केन्द्र तथा दशोली ग्राम स्वराज्य मंडल, गोपेश्वर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वी जयंती के उपलक्ष्य में पिछले एक साल से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को गांधीजी के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शुक्रवार को सर्वोदय केन्द्र सोनला बछेर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जंयती पर जिले में उत्कृष्ट एवं रचनात्मक कार्य करने पर कई विभूतियों को बापू-150 सम्मान से सम्मानित भी किया गया। जिले में आंगनबाडी केन्द्रों की दशा और दिशा सुधारने, आंगनबाडी केन्द्रों को माॅडल के रूप में विकसित कर पूर्वशाला शिक्षा के लिए बेहतर बनाने, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षण संस्थाओं को माॅडल के रूप में तैयार करने तथा जिले में संडे बाजार स्थापित कर स्थानीय उत्पादों का बढावा देकर काश्तकारों को सीधे लाभान्वित कर स्वराज्य की परिकल्पना को साकार करने जैसे अनेक रचनात्मक कार्यो के लिए चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को ट्रस्ट द्वारा बापू-150 सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज में नवोदित क्रिया कलापों के लिए युवा शक्ति को प्रोत्साहित करने और सामुदायिक विकास के लिए नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक योगेश धसमाना तथा सर्वोदय संस्था में विगत 50 वर्षो से अपने उल्लेखनीय योगदान देने के लिए अब्बल सिंह नेगी को कार्यक्रम में बापू-150 सम्मान प्रदान किया गया। खेती, बागवानी, पशुपालन के साथ-साथ महिलाओं को संगठित करने में सक्रिय भूमिका अदा करने पर भक्ति देवी को सबसे उत्कृठ स्वालंबी महिला का सम्मान प्रदान किया गया। वही स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए गांवों में संचालित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत टेडा खनसाल को पहला, किलोडी को दूसरा तथा बछेर की महिला मंगल दल को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। राइका बछेर में गांधीजी की 150वी जयंती पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में 10वी के छात्र देवांगपुरी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर तीन हजार, 11वी की छात्रा जयंती को द्वितीय प्राप्त करने पर दो हजार तथा 12वीं की छात्रा मोनिका को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर एक हजार का पुरस्कार प्रदान किया गया। वही राइका सोनला बछेर के छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति विविध जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए दो हजार का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सीपी भट्ट, पर्यावरण एवं विकास केन्द्र तथा दशोली ग्राम स्वराज्य मंडल गोपेश्वर द्वारा संचालित कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर ट्रस्ट द्वारा जमीन स्तर अच्छे सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को चिन्हित कर पुरस्कृत करने की सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने सर्वोदय केन्द्र की नर्सरी में पौधरोपण भी किया। सर्वोदय केन्द्र सोनला बछेर में महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर आयोजित गांधी और स्वराज्य संगोष्ठी में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, डिग्री काॅलेज के प्रो0 डा0 विनय नौटियाल व प्रो0 डा0 अरविन्द भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान, वन पंचायत सरपंच सुरेन्द्र सिंह नेगी व बचन सिंह, महिला मंगल दल, डिग्री काॅलेज गोपेश्वर तथा राइका बछेर के छात्र-छात्राएं आदि गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में स्थानीय लोगा मौजूद थे।

Related Post