Latest News

श्री निर्मल संतपुरा कनखल में आज सुबह 10 बजे से कीर्तन दरबार का आयोजन


सिख धर्म के प्रवर्तक श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निर्मल संतपुरा में आज रविवार 10 नवंबर की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है। श्री निर्मल संतपुरा से संत महेंद्र सिंह एनक्लेव में यह भव्य आयोजन होगा।यह जानकारी देते हुए श्रीनिर्मल संतपुरा के परमाध्यक्ष महन्त जगजीत सिंह शास्त्री महाराज ने बताया कि श्री निर्मल संतपुरा में यह चौथा महान कीर्तन दरबार है। इससे पहले तीन महान कीर्तन दरबार आयोजित किए जा चुके हैं।

रिपोर्ट  - à¤°à¤¾à¤®à¥‡à¤¶à¥à¤µà¤° गौड़

हरिद्वार 10 नवंबर ।सिख धर्म के प्रवर्तक श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निर्मल संतपुरा में आज रविवार 10 नवंबर की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है। श्री निर्मल संतपुरा से संत महेंद्र सिंह एनक्लेव में यह भव्य आयोजन होगा।यह जानकारी देते हुए श्रीनिर्मल संतपुरा के परमाध्यक्ष महन्त जगजीत सिंह शास्त्री महाराज ने बताया कि श्री निर्मल संतपुरा में यह चौथा महान कीर्तन दरबार है। इससे पहले तीन महान कीर्तन दरबार आयोजित किए जा चुके हैं। जिनमें देश के जाने माने रागियों ने शबद कीर्तन की सरिता बहाई ।आज 10 नवंबर को होने वाले महान कीर्तन दरबार में भाई सत्येंद्र पाल सिंह लुधियाना वाले और सरदार सरबजीत सिंह ज्ञान गोदड़ी वाले शब्द कीर्तन की सरिता बहाएंगे।इस अवसर पर महान कीर्तन दरबार के बाद गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया जाएगा ।अब तक हुए 3 महान कीर्तन दरबारों में देश के जाने-माने रागियों ने मनमोहक शबद कीर्तन से भक्तों का मन मोह लिया। निर्मल संत पुरा में पिछले एक महीने से श्री गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश पर्व पर श्री जपजी साहिब और कीर्तन दरबारों का दौर चल रहा है। जिससे हरिद्वार का वातावरण आध्यात्मिक बना हुआ है।हरिद्वार ही नहीं बल्कि उत्तराखंड में श्री निर्मल संतपुरा अकेला ऐसा आश्रम है। जहां गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर एक महीने का कार्यक्रम चल रहा है। जिसके लिए श्रद्धालुजन श्री निर्मल संतपुरा के परमाध्यक्ष महन्त श्री जगजीत सिंह शास्त्री महाराज की प्रशंसा कर रहे हैं। 12 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री निर्मल संत पुरा कनखल से सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है यह प्रभात फेरी श्री निर्मल संतपुरा आश्रम से शुरू होकर कनखल सती घाट स्थित श्री डेरा बाबा दरगाह सिंह तीन तलाकजी पातशाही गुरु अमरदास गुरुद्वारा जाएगी और वहां से मत्था टेक कर वापस श्री निर्मल संतपुरा आश्रम में पहुंचेगी।

Related Post