Latest News

महाकुंभ में गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन


पहली बार लोक प्रसिद्ध गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान द्वारा गौ महिमा को भारतीय जनमानस में उन्हें स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार। महाकुंभ में पहली बार लोक प्रसिद्ध गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान द्वारा गौ महिमा को भारतीय जनमानस में उन्हें स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि स्वामी दत्त शरणानंद महाराज, गोवत्स राधा कृष्ण महाराज, महंत रविंद्रानंद सरस्वती महाराज, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने संयुक्त रुप से किया। इससे पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता में स्वामी रविंद्रानंद सरस्वती महाराज ने महोत्सव की जानकारी दी। बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के। हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताइए साथ ही कहा कि वर्तमान युग में हम गाय से जितना दूर हो गए हैं उतना ही अधिक हमें रोगों ने घेर लिया है। कहा कि जो अमेरिका कभी गाय का गोमूत्र को वेस्टेज मानता था वह आज उसे बेस्ट मानता है और गोमूत्र का पैटर्न कराने का प्रयास भी अमेरिका द्वारा किया जा रहा है जबकि हमारे सनातन धर्म में गाय को माता बताया जाता है। और गो पंचगव्य का प्रयोग अनादि काल से किया जा रहा है। उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथ्वाल ने बताया कि श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा एवं गौ सेवा आयोग उत्तराखंड सरकार द्वारा कुंभ मेला में श्री वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है यह आयोजन 13 से 27 अप्रैल तक चलेगा उन्हें बताया कि इस महोत्सव में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है जिसमें गो पंचगव्य के साथ-स गाय से प्रकृति से प्राप्त होने वाली वस्तुओं की भी जानकारी एवं प्रदर्शनी लगाई गई है साथ ही गोघट गोमूत्र आई ड्रॉप सैनिटाइजर धूपबत्ती सहित 26 प्रकार के उत्पादन बी प्रदर्शनी में लगाए गए हैं उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य वर्तमान में गोवंश से हुई दूरी को कम करना है उन्होंने कहा कि एक गाय पूरे परिवार का पोषण कर सकती है फिर हम अपनी गौ माता से दूर क्यों रहते हैं। गोवत्स राधा कृष्ण महाराज ने बताया कि 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक महोत्सव में राम चरित्र मानस सुबह 9:00 बजे से और शाम 8:00 बजे से गो संकीर्तन किया जाएगा। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर गो ऋषि दत्त शरणानंद महाराज पथमेड़ा गोधाम महातीर्थ राजस्थान से, महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती, गोवत्स राधा कृष्ण महाराज, कृष्णानंद महाराज, स्वामी निरंजन सतनाम साक्षी के संत उपस्थित रहे।

Related Post