Latest News

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी ने दिये आॅक्सीजन प्लाण्ट स्थापना के निर्देश


जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मारुती सुजुकी इंडिया लि0 नई दिल्ली द्वारा सी.एस.आर. मद अन्तर्गत माधवाश्रम चिकित्सालय हेतु 01 नया आॅक्सीजन प्लाण्ट उपलब्ध कराया गया है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 03 जून, 2021, जिलाधिकारी ने दिये आॅक्सीजन प्लाण्ट स्थापना के निर्देश जिलाधिकारी, मनुज गोेयल द्वारा आज (दिन गुरुवार) को माधवाश्रम चिकित्सालय, कोटेश्वर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मारुती सुजुकी इंडिया लि0 नई दिल्ली द्वारा सी.एस.आर. मद अन्तर्गत माधवाश्रम चिकित्सालय हेतु 01 नया आॅक्सीजन प्लाण्ट उपलब्ध कराया गया है। उक्त चिकित्सालय में आॅक्सीजन प्लाण्ट एवं जेनरेटर की स्थापना हेतु नोडल अधिकारी/ अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0 रुद्रप्रयाग को शीघ्रातिशीघ्र पक्का प्लेटफार्म तैयार करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा आईसोलेशन वार्ड में निरीक्षण के दौरान प्रथम तल में यथाशीघ्र आॅक्सीजन पाईप लाईन बिछाने हेतु डी.पी.आर. तैयार करने एवं वार्ड में उचित ढंग से सफेदी करने के निर्देश नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग को दिये गये। साथ ही आॅक्सीजन के लिए मेनीफोल्ड को सही कर आई.सी.यू. में आॅक्सीजन की आपूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सालय में आॅक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से सम्बन्घित अधिकारियों को इंटीग्रेटेड प्लान तैयार करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सीएमएस डाॅ अनूप बडोनी, डाॅ. डी.बी.एस. रावत, डाॅ. नीतू तोमर, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. इंद्रजीत बोस, एई अजय थपलियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Post