Latest News

रुद्रप्रयाग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज द्वारा जिला कारागार पुरसाड़ी का निरीक्षण किया गया।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सी.डि.) अनामिका सिंह द्वारा आज दिनांक 04 जून, 2021 को जिला कारागार पुरसाड़ी का निरीक्षण किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 04 जून, 2021, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सी.डि.) अनामिका सिंह द्वारा आज दिनांक 04 जून, 2021 को जिला कारागार पुरसाड़ी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से मिलकर उन्हंे विधिक जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के विषय में जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उनका निराकरण किया। जिला कारागार पुरसाड़ी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी होनी आवश्यक है। ताकि कोई उनके अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध आवाज उठा सकें। बताया कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रुप से अक्षम एवं अन्य दुर्बल व्यक्तियों के लिए निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता आशीष नेगी, रिटर्निंग अधिवक्ता यशोदा खत्री, कारागार अधीक्षक प्रमोद कुमार सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

Related Post