Latest News

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। इस पर दौरान उन्होंने जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 05 जून, 2021, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। इस पर दौरान उन्होंने जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। साथ ही सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की बात कही। प्रतिवर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी के चलते शनिवार को जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय परिसर में पौधे रोपित किए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों सहित जनपद वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हम सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पर्यावरण स्वच्छ बनाए रखने हेतु सभी को जागरुक होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी मनविंदर कौर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Related Post