Latest News

देश में बीते 24 घंटे में 50 हजार मामले सामने आए, 1258 लोगों की मौत


स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 50 हजार 040 मामले सामने आए। इस दौरान 1258 लोगों की मौत हो गई।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। एक्टिव केस छह लाख से नीचे पहुंच गया है। लगातार 45वें दिन दैनिक मामलों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों की संख्या से कम रही। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 50 हजार 040 मामले सामने आए। इस दौरान 1258 लोगों की मौत हो गई। वहीं 57 हजार 944 मरीज ठीक हुए। इस दौरान कोरोना का पता लगाने के लिए कुल 17 लाख 77 हजार 309 सैंपल टेस्ट हुए।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के तीन करोड़ दो लाख 33 हजार 183 मामले सामने आ गए हैं। इनमें के तीन लाख 95 हजार 751 लोगों की मौत हो गई है। दो करोड़ 92 लाख 51 हजार 029 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं।

Related Post