Latest News

सपी उत्तरकाशी के नेतृत्व में पुलिस लाईन परिसर मे वृक्षारोपण किया


सपी उत्तरकाशी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने पुलिस लाईन परिसर मे वृक्षारोपण किया विभिन्न प्रजातियों के लगभग 300 फलदार पौधे लगाये गये|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

‘विश्व पर्यावरण दिवस 2021’ के अवसर पर दिनांक 05.06.2021 से 16.06.2021(हरेला पर्व) तक उत्तराखण्ड़ पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु पूरे प्रदेशभर मे चलाये जा रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के क्रम मे आज दिनांक 06.07.2021 को मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी परिसर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 300 फलदार पौधे लगाये गये। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन उत्तरकाशी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्म0गणों द्वारा पौधे लगाये गये।

Related Post