Latest News

पौड़ी गढवाल में लगातार हुई बरसात तथा भूस्खलन से 16 ग्रामीण मार्ग बंद


आपदा कंट्रोल रूम से समय 04ः00 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 25 जुलाई 2021 को जनपद में कुछ दिन पूर्व लगातार हुई बारिश तथा भूस्खलन से 16 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। हालांकि यातायात सुचारू करने हेतु विभिन्न स्थानों में जेसीबी मशीन कार्य कर रही है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 25 जूलाई 2021, आपदा कंट्रोल रूम से समय 04ः00 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 25 जुलाई 2021 को जनपद में कुछ दिन पूर्व लगातार हुई बारिश तथा भूस्खलन से 16 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। हालांकि यातायात सुचारू करने हेतु विभिन्न स्थानों में जेसीबी मशीन कार्य कर रही है। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन पर आपदा कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी-कर्मचारी जनपद में पिछले कुछ दिनों पूर्व बारिश होने के चलते बंद हुए मार्गों की पल-पल की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। वहीं जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश या भूस्खलन से अवरुद्ध मार्गों को जल्द से जल्द खोले, जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना न करना पड़े। अवरुद्ध हुए मार्गों में खिर्सू-डबरुखाल-मौजखाल, फरासू-मंदोली-चकवाली, गुमखाल-सारी, डांडामंडी-मदनपुर, पैठाणी-बडेथ, चंगीन-कुचोली-कुठखाल, सैंजी-बुरांसी-कुल्याणी, जैतोली-रेडू सहित 16 ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

Related Post