Latest News

34 युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी शामिल


भारतीय जनता पार्टी मैं आज 34 युवा कांग्रेश के कार्यकर्ता विकास गिरी के नेतृत्व में कांग्रेश का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार भारतीय जनता पार्टी मैं आज 34 युवा कांग्रेश के कार्यकर्ता विकास गिरी के नेतृत्व में कांग्रेश का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने सबको भाजपा की सदस्यता दिलाई । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र तिवारी अध्यक्ष भाजपा मंडल हरिद्वार ने की तथा कार्यक्रम का संचालन तरुण नैयर महामंत्री भाजपा मंडल हरिद्वार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार के लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक थे। कौशिक ने अपने संबोधन में युवाओं को कहा कि आज से आप भाजपा परिवार में सम्मिलित हो गए हैं उन्होंने कहा की आप लोग के जितने भी सुख दुख हैं मेरे सुख-दुख हैं । वीरेंद्र तिवारी ने कहा की युवाओं का रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर हो रहा है तथा प्रत्येक युवा चाहता है की देश का विकास केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है दिनेश पांडे ने कहा की 2022 का चुनाव हम इन युवाओं के बल पर ही एक लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष वात्सल्य वासु ने विकास गिरी को ओबीसी मोर्चा का महामंत्री मनोनीत किया। भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ता क्रमशः विकास गिरी ,सौरभ गिरी, सिवागिरी ,अतुल गिरी ,मन्नू ,भगत सिंह ,अभय गिरी, आयुष, प्रियांशु ,आकाश, अतुल, रोहित ,सागर ,श्याम, अनुज, निखिल ,ओम ,वैभव, निक्कू ,सनी अग्रवाल आदि है । कार्यक्रम में युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ,विमल कुमार ,राकेश कुमार शर्मा ,गौरव भारद्वाज आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए । वीरेंद्र तिवारी अध्यक्ष भाजपा मंडल हरिद्वार।

Related Post