Latest News

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी ने किया बांसबाड़ा पुल का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ ही कार्य में गति लाने के दिए निर्देश।


जिलाधिकारी मनुज गोयल ने रविवार को बांसबाड़ा में एलएंडटी द्वारा निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही गति लाने के भी निर्देश दिए।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 16 अगस्त, 2021, जिलाधिकारी ने किया बांसबाड़ा पुल का निरीक्षण। गुणवत्ता के साथ ही कार्य में गति लाने के दिए निर्देश। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने रविवार को बांसबाड़ा में एलएंडटी द्वारा निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही गति लाने के भी निर्देश दिए। बांसबाड़ा में एलएंडटी द्वारा वर्ष 2008-09 में मोटर पुल का निर्माण किया गया था। पुल का निर्माण होने से लगभग 20 से अधिक गांव इससे लाभान्वित हुए। लेकिन कुछ वर्षों बाद पुल क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण इस पर यातायात हेतु आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा एलएंडटी को कड़ाई से पुल की मरम्मत हेतु निर्देश दिए गए। जिसके करीब दो माह बाद एलएंडटी द्वारा पुल की मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में बीते रविवार को जिलाधिकारी ने बांसबाड़ा पहंुचकर पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ ही कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा सहित एलएंडटी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post